Pages

Fake University List By UGC

Fake University List By UGC

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने जाली अर्थात नकली विश्वविद्यालयों की सूची - Fake University List By UGC जारी की है।

fake-university-list-by-ugc
Fake University List By UGC

विश्वविद्याल अनुदान आयोग अधिनियम 1956 के अनुच्छेद 22 (1) के अनुसार केवल उन्ही विश्वविद्यालयों को उपाधि प्रदान करने की मान्यता दी है जिसे संसद द्वारा बने अधिनियम द्वारा उपाधि प्रदान करने का अधिकार दिया गया है।  इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी संस्थान द्वारा विश्वविद्यालय शब्द का प्रयोग करना व् उपाधि देना विश्व विद्यालय अनुदान आयोग के अनुछेद 23 द्वारा निषिद्ध है। विश्वविद्याल अनुदान आयोग ने जन साधारण को 22 ऐसे स्वतः अभिकल्पित तथा गैर मान्यता प्राप्त संस्थानों को आयोग अधिनयम 1956 के अनुसार फर्जी/नकली/जाली घोषित किया है। इन विश्वविद्यालयों के नाम निम्लिखित है;-


Fake University List By UGC In India

  1. मैथिलि यूनिवर्सिटी , दरभंगा बिहार 
  2. वाराणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय , वाराणसी उ. प्र / जगतपुरी दिल्ली 
  3. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरिया गंज दिल्ली 
  4. यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली 
  5. वोकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली 
  6. एडीआर सेंट्रल ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी एडीआर हाउस 8 जे गोपाल टावर 25 राजेन्द्र पैलेस नई दिल्ली 
  7. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली 
  8. बड़ागनवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी गोकक बेलगाम (कर्नाटक)
  9. सेण्ट जोन्स यूनिवर्सिटी कृष्णाअट्टम, केरल 
  10. राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर 
  11. डी डी बी संस्कृत यूनिवर्सिटी पुतुर, त्रिची, तमिलनाडु 
  12. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन, 80 चौरंगी रोड, कोलकात्ता-20 
  13. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, 8 ए डायमंड हारबर रोड, बुलटेक इन, दूसरा तल  ठाकुर पुकुर कोलकात्ता 
  14. महिला ग्राम विद्यापीठ / विश्वविद्यालय (महिला विश्वविद्यालय ) प्रयाग, इलाहबाद 
  15. गाँधी हिंदी विद्या पीठ,प्रयाग इलाहबाद 
  16. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलेक्ट्रो कॉप्लेक्स होमियोपैथी, कानपुर 
  17. नेता जी सुभाष चन्दर बोस यूनिवर्सिटी, ओपन यूनिवर्सिटी, अचलताल, अलीगढ, उत्तर प्रदेश 
  18. उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय कोसीकलां मथुरा उत्तर प्रदेश 
  19. महरान प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश 
  20. इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, इंस्टिट्यूशनल एरिया, खोड़ा माखनपुर, निदा फेज - 2 
  21. गुरुकुल विश्वविद्याय वृन्दावन मथुरा 
  22. नवभारत शिक्षा परिषद, अन्नपूर्णा भवन, प्लाट नंबर 242, पानी टँकी रोड, शक्ति नगर, राउरकेला 
*** भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, सम्बन्धित मामला लखनऊ के जिला न्यायधीश के समक्ष अभी विचाराधीन है। 

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन ने उपरोक्त विश्वविद्यालयों को जाली विश्वविद्यालय - FAKE UNIVERSITY घोषित किया है। इन में से कोई भी उपाधि प्रदान करने के योग्य नहीं है। UGC ने जनसाधरण को जानकारी / चेतावनी दी है कि इन जाली विश्वविद्यालयों FAKE UNIVERSITIES में दाखिल न लें। आधिकारिक जानकारी के लिए University Grants Commission पर क्लिक करें। 



Popular Posts