Pages

सोमवार से शुरू होंगे यू जी सी नेट के लिए आवेदन

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के नेशनल  एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) के लिए आवेदन कल सोमवार से शुरू होंगे। CBSE NET 2016
 यह ऑनलाइन आवेदन 16 नवम्बर तक होंगे। इस टेस्ट को केन्द्रीय माध्मिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है। वर्ष में दो बार लिए जाने वाले इस टेस्ट में इस बार थोडा फेर बदल किया गया है।  पहले जून में होने वाली परीक्षा जुलाई में हुई व अब दिसम्बर में होने वाली परीक्षा जनवरी में होगी।  इच्छुक व्यक्ति आवेदन करने के लिए व अन्य जानकारी के लिए सी बी एस इ की साईट पर विजिट कर सकते हैं।  

मनपसन्द स्टेशन लेने के लिए आवेदन की तारीख़ अब 21 अक्तूबर

हरियाणा सरकार के द्वारा शिक्षकों के ऑनलाइन तबादला करवाने के इच्छुक आवेदकों के लिए आवेदन देने की तिथि बढ़ा दी गयी है पहले आवेदन देने की तिथि शुक्रवार की थी जिसे अब 21 अक्तूबर कर दिया गया है।  इसे बढ़वाने के लिए अध्यापकों का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा से मिला था।  शिक्षा मंत्री ने अध्यापकों की मांग स्वीकार करते हुए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा कर 21 अक्तूबर करने के लिए सहमती जताई।  अब टी जी टी व सी एंड वी अध्यापक अपने पोर्टल में 18 से 21 अक्तूबर तक अपने स्कूल व जोने का पुनः चयन कर सकते है।  अधिकारिक सूचना के लिए यहां क्लिक करें  

बीएड कोर्स करने वालो के लिए खुशखबरी

नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन NCTE अपने 2014 में लागू किये गये रेगुलेशन में सुधार करने जा रहा है। इसके लिए एक कमेटी बनाई गयी है।
यह कमेटी कॉलेज प्रबन्धन व आम लोगों से इस रेगुलेशन के विभिन्न मुद्दों पर  सलाह ले रही है।  भिन्न कॉलेज  से इस बारे में कमेटी को सलाह मिलने भी लग गयी है। 
कमेटी के अनुसार सन 2014 से पहले बीएड कोर्स दो वर्ष का था जिसे बाद में एन सी टी ई रेगुलेशन 2014 के द्वारा दो वर्ष का कर दिया गया था।  इसी फैंसले पर फिर विवाद छिड़ गया था जिसे दूर करने के लिए कमेटी गठित की गयी है व यह कमेटी भिन्न भिन्न मुद्दों सहित बीएड कोर्स को फिर से एक साल का करने के लिए लोगों व कॉलेज प्रबन्धन से राय मांग रही है। बीएड कोर्से को दो साल का करने की वजह से इसमें दाखिले कम हो रहे थे जिस पर विभिन्न कॉलेज अपना विरोध जता रहे थे।  इस लिए अब एन सी टी ई अपने रेगुलेशन 2014 की समीक्षा करके उसमे सधार करने जा रहा है। 

वाल्मीकि जयंती पर कल रहेगा अवकाश

हरियाणा: हरियाणा सेकंडरी शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी कर के हरियाणा के सभी विद्यालयों में वाल्मीकि जयंती का अवकाश 15 अक्टूबर 2016 को करने की घोषणा की है।
पहले यह अवकाश छोटी दिवाली के उपलक्ष में 29 अक्तूबर को था।  अब इस अवकाश के बदले कल 15 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती के मौके पर हरियाणा के सरकारी स्कूल में अवकाश रहेगा। 

चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी

चंडीगढ़ प्रशासन सरकारी नौकरी में अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन गृह मंत्रालय को पत्र लिख कर अनुमति मांगने की तैयारी में है।
वर्तमान में चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी पाने के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। जबकि पंजाब, हरियाणा में नौकरी पाने की अधिकतम आयु सीमा क्रमशः 37 व 42 वर्ष है।
चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है, परन्तु केंद्र में नौकरी पाने की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है और चंडीगढ़ खुद इस आयु सीमा को नहीं अपनाता। चंडीगढ़ प्रशासन सरकारी नौकरी में कुछ नियम पंजाब व कुछ केंद्र सरकार के मानता है। इसी को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन MHA (गृह मंत्रालय) से आयु सीमा बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है।

जिला स्तर पर ठेकेदारी के आधार पर होगी शिक्षकों की भर्ती मिलेंगे करीब नौ से दस हजार रुपए

करनाल: Honorarium Scheme For Educated Youth in Lieu of Hundred Hours Of Work per Month
के तहत शिक्षा विभाग में जेबीटी, टीजीटी, तथा अन्य कर्मचारियों को नौकरी देने के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने  रिक्तियों की सूची13 अक्टूबर 2016 तक मांगी है। इन रिक्तियों की सूची मिल जाने के पश्चात नवम्बर दिसम्बर 2016 में डीसी रेट पर जेबीटी, टीजीटी, क्लर्क,कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति की जाएगी। इन कर्मचारियों को महीने में 100 घण्टे का कार्य करने के पश्चात 9 से 11 हजार रुपए तक का वेतनमान मिलेगा। यह योजना हरियाणा प्रदेश की "गोल्डन जुबली" होने के अवसर पर शुरू की गई है।

Haryana Vehicle Registeration Codes

HR-01 Ambala अम्बाला (निजी वाहन)
HR-02 Yamuna Nagar यमुनानगर
HR-03 Panchkulaपंचकूला
HR-04 Narayangarh नारायणगढ़
HR-05 Karnal करनाल
HR-06 Panipat पानीपत
HR-07 Kurukshetra कुरुक्षेत्र
HR-08 Kaithal कैथल
HR-09 Guhla गुहला
HR-10 Sonepat सोनीपत
HR-11 Gohana गोहाना
HR-12 Rohtak रोहतक
HR-13 Bahadurgarh बहादुरगढ़
HR-14 Jhajjar झज्जर
HR-15 Meham महम
HR-16 Bhiwani भिवानी
HR-17 Siwani सिवानी
HR-18 Loharu लोहारू
HR-19 Charkhi Dadri चरखीदादरी
HR-20 Hisar हिसार
HR-21 Hansi हांसी
HR-22 Fatehabad फतेहाबाद
HR-23 Tohanaटोहाना
HR-24 Sirsaसिरसा
HR-25 Dabwali डबवाली
HR-26 Gurugram गुरुग्राम (उत्तर) (निजी वाहन )
HR-27 Nuh नूंह
HR-28 Ferozepur Jhirka फिरोजपुर झिरका
HR-29 Ballabgarh बल्लबगढ़
HR-30 Palwal पलवल
HR-31 Jind जींदHR-32 Narwana नरवाना
HR-33 Safidon सफीदों
HR-34 Mohindergarh महेंद्रगढ़
HR-35 Narnaul नारनौल
HR-36 Rewari रेवाड़ी
HR-37 Ambala अम्बाला (व्यवसायिक वाहन)
HR-38 Faridabad फरीदाबाद (व्यवसायिक वाहन)
HR-41 Pehowa पिहोवा
HR-42 Ganaur गन्नौर
HR-43 Kosli कोसली
HR-44 Ellenabad ऐलनाबाद
HR-45 Karnal करनाल (व्यवसायिक वाहन)
HR-49 Kalka कालका
HR-50 Hodal होडल
HR-51 Faridabad फरीदाबाद
HR-52 Hatin हथीन
HR-53 Adampur आदमपुर
HR-54 Ambala - Barara अम्बाला बरार
HR-55 Gurugram गुरुग्राम (व्यवसायिक वाहन)
HR-60 Samalkha समालखा
HR-61 Bhiwani भिवानी (commercial vehicles only)
HR-62 Fatehabad (व्यवसायिक वाहन)
HR-63 Jhajjar झज्जर (व्यवसायिक वाहन)
HR-66 Narnaul नारनौल (व्यवसायिक वाहन)
HR-71 Bilaspur बिलासपुर
HR-72 Gurugram गुरुग्राम दक्षिण (निजी वाहन )
HR-73 Palwal पलवल
HR-74 Mewat (Nuh) मेवात नूंह
HR-75 Indri इन्द्री
HR-76 Pataudi पटौदी
HR-77 Beri बेरी
HR-78 Shahabad शाहबाद
HR-79 Kharkhoda खरखोदा
HR-80 Barwala बरवाला
HR-81 (* yet to be allotted *)
HR-82 (* yet to be allotted *)
HR-83 (* yet to be allotted *)
HR-84 (* yet to be allotted *)
HR-85 (* yet to be allotted *)
HR-86 Sonipat सोनीपत
HR-87 (* yet to be allotted *)
HR-88 Kundli कुंडली
HR-99 (नए वाहनों के लिए अस्थाई नम्बर)


HR-39 Hisar हिसार (व्यवसायिक वाहन)
HR-40 Assandh असंध
HR-46 Rohtak (व्यवसायिक वाहन)
HR-47 Rewari (व्यवसायिक वाहन)
HR-48 Tosham तोशाम
HR-56 Jind जींद (व्यवसायिक वाहन)
HR-57 Sirsa सिरसा (व्यवसायिक वाहन)
HR-58 Jagadhari, Yamuna Nagar जगाधरी यमुनानगर (व्यवसायिक वाहन)
HR-59 Ratia रतिया
HR-64 Kaithal कैथल (व्यवसायिक वाहन)
HR-65 Kurukshetra कुरुक्षेत्र (व्यवसायिक वाहन)
HR-67 Panipat पानीपत (व्यवसायिक वाहन)
HR-68 Panchkula पंचकूला (व्यवसायिक वाहन)
HR-69 Sonipat सोनीपत (व्यवसायिक वाहन)
HR-70 This series belongs to the Transport Commissioner in Chandigarh. This series is
meant for special out of turn VIP or some
special demand numbers. Apart from that re-
registered vehicles whose original number
was from 1 to 100 (now retained by the original
buyer for his new vehicle) or government auctioned vehicles and others
are getting also numbers from this series.

12731 Selected JBT's Of Haryana Doubt On the Role Of Haryana Govt. About Their Joining

चंडीगढ़: 4 अक्टूबर, 2016 को माननीय पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में वर्ष 2014 में  चयनित 12731  जेबीटी अध्यापकों से सम्बन्धित एम ए दो अंक केस की सुनवाई हुई। चयनित जेबीटी को उम्मीद थी कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में दिए गए निर्देश जिसमें  हाई कोर्ट को दो महीने के अंदर अंदर इस  केस का फैंसला  सुनाने का कहा गया था, के कारण जल्द ही इस केस का निपटारा हो जाएगा व उन्हें जल्द ही जेबीटी अध्यापक के पदों पर नियुक्ति मिल जाएगी।  परन्तु पहले की तरह सरकार के ढील भरे रवैये के कारण सरकार द्वारा कोर्ट में देरी से जवाब दाखिल करने के कारण व जज के पास समय का अभाव होने के कारण इस केस पर बहस नहीं हो पाई। जिस कारण अब इस केस की सुनवाई 15 नवम्बर 2016 को होगी। गौरतलब है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इस केस को जल्द ही निपटाने के लिए हाई कोर्ट को दो महीने का समय दिया गया था जो कि 23 नवम्बर, 2016 को पूरा हो जाएगा। इस केस पर फिर से अगली डेट दिए जाने और सरकार द्वारा समय रहते जवाब दाखिल न करने के कारण चयनित अभ्यर्थियों के मन में सरकार की कार्यप्रणाली व नीयत पर सन्देह पैदा होना स्वाभाविक है।  इस से पहले जब यही केस सिंगल बेंच में से चयनित अभ्यर्थी जीते थे तो सरकार के ऐसे ही ढील भरे रवैये के कारण नियुक्ति नहीं मिल पाई थी, इसी दौरान यह केस हाई कोर्ट की डिवीज़न बेंच में चला गया था और फिर से इस पर स्टे लग गया।  

Rules regarding considering A Government Employee To "On Duty"

किसी भी सरकारी कर्मचारी के लिए निम्नलिखित समय उसके लिए "On Duty" माना जाता है:-


  1. कर्मचारी का कार्यभार ग्रहण करने का दिन। 
  2. प्रोबेशनर यदि उसे कन्फर्म किया जाना है तो उसके द्वारा प्राप्त किए  जाने वाले प्रशिक्षण में लगा समय। 
  3. अगर कर्मचारी पूरे भारत में कहीं भी किसी भी प्रकार का अधिकृत प्रशिक्षण ग्रहण करता है। 
  4. अगर कोई कर्मचारी कोई ऐसा प्रशिक्षण प्राप्त करता है जो उसे कोई डिग्री या डिप्लोमा प्रदान करे उस प्रशिक्षण समय को on duty न मान कर स्टडी लीव से सम्बन्धित माना जाता है। 
  5. प्रशिक्षण का समय 1 वर्ष से ज्यादा नही होना चाहिए। 
  6. यदि समर्थ अधिकारी द्वारा सामान्य या विशेष आदेशों के द्वारा कर्मचारी को अधिकृत किया जाए। 

How to Write RTI Application In Hindi

How to Write RTI Application In Hindi

Right To Information Act 2005

राजकीय कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेहिता लाने के लिए भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्रालय ने वर्ष 2005 में सूचना का अधिकार क़ानून लागू किया। इसे Right to Information Act, 2005 के नाम से भी जाना जाता है।  आम तौर पर साधारण लोगो को इस अधिकार का उचित रूप से प्रयोग करना नहीं आता जिस कारण वह सूचना के अधिकार अधिनयम 2005 का इस्तेमाल नहीं कर पाते।  इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्रार्थना पत्र लिखने का तरीका सीखेंगें।


सूचना का अधिकार  क़ानून 2005, RTI प्रार्थना पात्र लिखने का कोई विशेष या पूर्व निर्धारित ढांचा नहीं बताता. आप अपने RTI प्रार्थना पत्र को किसी भी प्रकार के फॉर्मेट या ढांचे में लिख सकते हैं . अगर आपने पहले कभी कोई RTI नहीं लगे है तो आपको कुछ मुश्किल जरूर आ सकती है. इसके लिए हमने नीचे एक RTI प्रार्थना पत्र लिखने का नमूना पेश किया है आप चाहें तो अपनी सुविधा के अनुसार इस नमूने को फॉलो कर सकते है. 


 सबसे पहले हम इसके बार में कुछ जानकारी बताना चाहेंगे जैसे कि :-


  • RTI से आप सरकार के किसी विभाग से सूचना प्राप्त कर सकते हैं।  

  • RTI से आप किसी भी सरकारी दस्तावेज की जांच कर सकते हैं। 

  • RTIसे आप सरकारी दस्तावेजों की कॉपी भी ले सकते हैं।  


  • RTI से आप सरकारी काम काज में प्रयोग की जाने वाली सामग्री का नमूना भी ले सकते हैं।  

  • RTI से आप सरकारी काम काज का निरीक्षण कर सकते हैं।

RTI Section :-

RTI में वह धारा जो  हमारे काम की है.
धारा 6 (1) - RTI का आवेदन लिखने का धारा है।  
धारा 6 (3) - अगर आपका आवेदन गलत विभाग में चला गया है।  तो वह विभाग

इस को 6 (3) धारा के अंतर्गत सही विभाग मे 5 दिन के अंदर भेज देगा।

धारा 7(5) - इस धारा के अनुसार BPL कार्ड वालों को कोई आरटीआई शुल्क नही देना होता ।  

धारा 7 (6) - इस धारा के अनुसार अगर आरटीआई का जवाब 30 दिन में नहीं आता है
तो सूचना निशुल्क में दी जाएगी।

धारा 18 - अगर कोई अधिकारी जवाब नही देता तो उसकी शिकायत सूचना अधिकारी को दी जाए।

धारा 8 - इस के अनुसार वो सूचना RTI में नहीं दी जाएगी जो देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा हो या विभाग की आंतरिक जांच को प्रभावित करती हो।

धारा 19 (1) - अगर आप की RTI का जवाब 30 दिन में नहीं आता है।  तो इस
धारा के अनुसार आप प्रथम अपील अधिकारी को प्रथम अपील कर सकते हो।

धारा 19 (3) - अगर आपकी प्रथम अपील का भी जवाब नही आता है तो आप इस धारा की मदद से 90 दिन के अंदर दूसरी अपील अधिकारी को अपील कर सकते हो।


सूचना का अधिकार - प्रार्थना पत्र लिखने का तरीका

RTI या सूचना का अधिकार के लिए प्रार्थना पात्र हम साधारण कागज पर हिंदी या अंग्रेजी किसी भी सरकारी काम काज की भाषा में लिख सकते हैं अथवा चाहे तो इसे प्रिंट करवा सकते हैं।  RTI लिखते समय हमे इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि RTI अधिकार का प्रयोग करना केवल सरकारी कामकाज से सम्बन्धित जानकारी लेना होता है न कि सरकारी काम काज पर कोई सवाल उठाना होता है। 


How to Write RTI Application In Hindi

RTI लिखने का नमूना :-



सूचना का अधिकार 2005 की धरा 6(1) और 6(3) के अंतर्गत आवेदन 

सेवा में,
अधिकारी  का पद / जनसूचना अधिकारी 
विभाग का नाम ............
विषय - सूचना के अधिकारर 2005 के तहत ............. से सम्बन्धित सूचना उपलब्ध करवाने हेतू.


यहाँ अपने प्रश्न लिखें 
1.
2.
3.
4.
5.

मैं आवेदन का शुल्क 20 रूपए पोस्टल आर्डर जिसकी संख्या ...... है जमा कर रहा हूँ.
या 
मैं बी पी एल कार्ड धारक हूँ, जिसका नंबर ...... है. इस वजह से मैं देय फीस से मुक्त हूँ. यदि मांगी गयी सूचना आपके विभाग से सम्बन्धित नही है तो सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धरा 6 (3) के अधर पर उपरोक्त आवेदन को सम्बन्धित लोक सूचना अधिकारी को 5 दिनों के अंदर भेज दें. 
भवदीय
नाम
पता
फ़ोन नंबर
हस्ताक्षर

how-to-Write-RTI-Application-In-Hindi
उपरोक्त जानकारी में समय समय पर बदलाव होता रहता है इस लिए आप RTI की आधिकारिक वेबसाइट को भी चेक करते रहें।


अगर आप RTI प्रार्थना पात्र इंग्लिश में लिखना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :-


अगर आपको RTI से सम्बन्धित कोई प्रश्न पूछना है तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट करें. हमें आपकी सहायता करके ख़ुशी होगी. 


अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो कृपया इसे जरूर शेयर करें. शेयर करने के लिए नीचे दिए गये बटन्स का प्रयोग करें.

Popular Posts