Pages

चण्डीगढ़ शिक्षा विभाग कैलेंडर वर्ष 2017

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने वर्ष 2017-18 में होने वाले सरकारी तथा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के अवकाश की सूची जारी की है। यह सूची चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने 6 जनवरी 2017 को जारी की। इस सूची के अनुसार चंडीगढ़ में विभिन्न सरकारी तथा सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में निम्नलिखित अवकाश होंगे :-
  1. 1 जून 2017 से 30 जून 2017  तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। 
  2. 25 दिसंबर 2017 से 5 जनवरी 2018 तक शीतकालीन अवकाश। 
    chandigarh-education-department-calender-2017
  3. इसके अलावा यदि शिक्षा विभाग को यह लगता है कि गर्मियों में या सर्दियों की छुट्टियों के दौरान अत्यधिक गर्मी है अथवा सर्दी पड़ रही है तो वह 3 दिन की अतिरिक्त छुट्टियां देने की घोषणा कर सकता है। 
  4. इसके साथ ही 7 अगस्त 2017 को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सरकारी विद्यालयों तथा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। 
  5. 30 सितंबर 2017 को दशहरे पर्व के उपलक्ष्य में सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।  
  6. इस बार दीवाली का त्योहार 19 अक्टूबर 2017 को मनाया जाएगा। जिसके तहत 19 नवंबर,  20 नवंबर तथा 21 नवंबर को विद्यालयों में अवकाश रहेगा। 
  7. इसके साथ ही दो स्थानीय अवकाश शिक्षा विभाग किसी भी समय है जरूरत होने पर घोषित कर सकता है। 
  8. एक अवकाश संबंधित स्कूल के मुख्य या प्रिंसिपल के द्वारा घोषित किया जा सकता है। 

इसके अतिरिक्त इस सूची में शिक्षा विभाग में कई वर्षों से चले आ रहे द्वितीय शनिवार या सेकंड सैचरडे को होने वाले अवकाश को खत्म करके उसकी जगह पर हर महीने के प्रथम शनिवार को सभी विद्यालयों में अवकाश रखने की बात की है। इससे पहले चंडीगढ़ के विद्यालयों में हैं हर महीने के द्वितीय शनिवार को अवकाश होता था।  अब इस अवकाश को खत्म करके जनवरी 2017 से यही अवकाश हर महीने के पहले शनिवार को किया जाएगा।  इसके लिए विभाग ने सभी संबंधित विद्यालयों तथा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। 

Popular Posts